दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, पति, सास सहित अन्य पर मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 07, 2025
- 228 views
भिवंडी। शहर के शांतिनगर इलाके में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.शिकायतकर्ता फौजिया बेगम जुबेर अहमद पठाण ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका निकाह जुबेर अहमद पठाण शेख से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वालों ने दहेज की मांग कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार, जब उसने इस मांग को पूरा नहीं किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी पति ने बिना फौजिया की जानकारी और सहमति के दूसरी शादी करने की योजना भी बना ली थी। शिकायत के बाद शांतिनगर पुलिस ने जुबेद अहमद पठान शेख,सासू सुन्नी जब्बार पठान,देवर शहबाज (शब्बू) जब्बार पठान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,115(2)352,351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विजय पानकर कर रहे हैं।


रिपोर्टर