भिवंडी में 1 मई को नि:शुल्क मेगा चिकित्सा और दवा वितरण शिविर का आयोजन

भिवंडी।  भिवंडी के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था (रजि.) के तत्वावधान में आगामी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर नि:शुल्क मेगा चिकित्सा व मुफ्त दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर फेणेगांव, कामतघर स्थित सिस्टर निवेदिता इंग्लिश हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज परिसर में गुरुवार, 1 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

शिविर में मेडिकल चेकअप के साथ-साथ ब्लड टेस्ट, ईसीजी टेस्ट, छाती का एक्स-रे, नेत्र परीक्षण, एचआईवी जांच, ब्लड शुगर टेस्ट, किडनी स्टोन की जांच, ब्लड प्रेशर जांच और टीबी रोग की जांच जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण बिल्कुल मुफ्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, मुफ्त एंजियोग्राफी जांच, एंजियोप्लास्टी जांच, बायपास सर्जरी जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, हार्ट चेकअप, पथरी की जांच और ऑर्थोपेडिक्स से संबंधित जांचें भी शिविर में उपलब्ध रहेंगी।

उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था (रजि.) के प्रमुख कृष्णगोपाल सिंह (दादा ठाकुर) और संस्था के पदाधिकारियों ने भिवंडी और आसपास के नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है, ताकि हर नागरिक को समय रहते उचित उपचार मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट