निजामपुरा में बर्बर हमला और नारपोली में ताबड़तोड़ मारपीट

एक युवक पर जानलेवा हमला  दूसरे पर ज़मीन विवाद में हत्या की धमकी 

भिवंडी।  निजामपुर क्षेत्र में विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, फिरियादी मुक्तार अब्दुल सत्तार शेख अपने परिजनों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी दानिश इस्तियाक अंसारी ने फिरियादी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने लड़की को नाहाक परेशान कर रहा था। जिसे मनाकर यह घटना घटित हुई है। आसपास के लोगों ने घायल फिरियादी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में‌ लेने के लिए जांच टीम रवाना की  है। दूसरी घटना में नारपोली पुलिस थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। फिरियादी हेमेश मछिंद्र म्हात्रे ने शिकायत में बताया कि हायवे दिवा गांव के समीप ज़मीन पर कब्जा करने के इरादे से आरोपी कैलास बालाराम म्हात्रे और करण कैलास म्हात्रे ने पहले गाली-गलौज की और फिर जानलेवा हमला कर दिया।घटना उस समय हुई जब फिरियादी मौके पर अपनी जमीन निरीक्षण करते हुए उसे लेवल कर रहे था। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट