कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा हुई प्रारंभ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 28, 2025
- 303 views
तलेन । प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को नगर तलेन में कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रारंभ हुई भागवत कथा के प्रथम दिन कथा के दौरान विषय, विश्वास को लेकर परम पूज्य गुरुदेव गोविंद भारद्वाज ने सभी लोगों से अपील की कि मीडिया के न्यूज चैनल पर हमारे सनातन के पहले मीडिया कर्मी श्री नारद जी का फोटो होना चाहिए और बोलने वाले न्यूज संवाददाता नारायण नारायण बोलकर खबर प्रारंभ करनी चाहिए।
इसके लिए हम सबको एक देश व्यापी आंदोलन करना चाहिए। वहीं मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 30 मार्च रविवार से भव्य कलश यात्रा के साथ पंचकुंडीय महायज्ञ भी पंडित दुर्गादास जी शर्मा के सानिध्य प्रारंभ होने जा रहा है ।


रिपोर्टर