भिवंडी मनपा में 16 सफाई कर्मियों के वारसों को मिली नियुक्ति
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 26, 2025
- 310 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में कार्यरत 16 सफाई कर्मचारी सेवानिवृत्त और स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने के कारण, लाड-पागे समिति की सिफारिश पर उनके वारसों को सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया। महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर ने दो नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा और सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को कर्तव्य समझकर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। जिसमें हर्षद गुरूनाथ पष्टे,आकाश जनार्दन जाधव,अनिकेत रविंद्र जाधव,चेतन दशरथ जाधव,सागर बबन जाधव,रोहन विजय शिगवण,राहुल अनंता पवार,ऋतिक हर्षवर्धन शेलार,भाऊ दशरथ विशे,पूनम अभिजीत सकपाल,अंकित मिलिंद सकपाल,राकेश मारुति ठाकरे,रंजीत यादगिरी कोमाकुला,स्वरूपा शैलेश नाईक,संगीता नितीन पवार,अनिरुद्ध अनिल जाधव शामिल हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, उपायुक्त (मुख्यालय) रोहीदास दोरकुलकर, सहायक आयुक्त (सामान्य प्रशासन) अजित महाडीक, और आस्थापना विभाग प्रमुख राजेश गोसावी उपस्थित थे।


रिपोर्टर