नगर तलेन में निकली रंगारंग गेर ,जमकर उड़ा रंग गुलाल


तलेन । बुधवार को रंगों के पर्व रंगपंचमी पर नगर तलेन सहित आसपास के गांवो   में जमकर  रंग गुलाल उडा। वहीं  नगर की  हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वधान  में   ,ढोल, डीजे के साथ     रंगारंग गेर यादव मोहल्ला के श्री राधा कृष्ण मंदिर  से  प्रारंभ हुई। गेर में जमकर रंग गुलाल उड़ा।   गेर को लेकर युवाओं बच्चों में काफी उत्साह रहा। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई  व शुभकामनाएं दी । 

गैर में शामिल लोगों ने ढोल डीजे की थाप पर  जमकर थिरके।     डीजे  ढोल ,बैंड बाजे,पर नाचते हुए  लोगों पर नगर परिषद के पानी के टैंकर  व फायर ब्रिगेड  से    पानी की बौछार की गई। पूरा नगर  रंग बिरंगे रंगों व गुलाल सरोबर रहा। रंगारंग गेर में कुछ देर के लिए मधुमक्खियां ने  जरूर  खलल डाला पर फिर भी हुरियारों के आंनद उत्साह कम नहीं हुआ।गेर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई यादव धर्मशाला पहुंची ।

जहां पर संक्षिप्त रूप में कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, विशेष अतिथि,पूर्व हिंदू धार्मिक समिति अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख प्रमोद सिंह पंवार , नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण यादव, मनमोहन यादव, लाल सिंह यादव, राजेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने  ढोल की थाप पर जमकर ठुमके लगाए तथा अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का  संचालन  गोपाल कृष्ण यादव ने किया कार्यक्रम के पश्चात गेर का समापन हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट