
तलेन थाने में हुई शांति समिति की बैठक, शांति व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 11, 2025
- 423 views
तलेन । मंगलवार शाम को थाना परिसर तलेन में होली एवं रंगपंचमी के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति बैठक नायब तहसीलदार मनोज शर्मा, थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक जितेन्द्र चौहान , हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, नपा अध्यक्ष नारायण सिंह यादव,मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोविंद सिंह मेंचन की मौजूदगी में संपन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा सभी लोगों को मिलजुलकर शांतिपूर्ण व सौहार्द तरीके से होली के त्योहार को मनाने की अपील की गई साथ ही जुलुस मे डीजे न बजाने की अपील की इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला , मंडल अध्यक्ष जगदीश लवंवशी , नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव,नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश यादव पूर्व न प अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव पटवारी गजेंद्र सिसोदिया राधा रमन तिवारी , शिव प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र जोशी,दिनेश शर्मा , हाफिज शफीक पठान, , रईस मेंव , रईस आगा ,दिनेश यादव ,मनमोहन यादव ,पार्षद राधे श्याम यादव ,महेश यादव, आजाद वंशकार, राकेश यादव सहित नगर के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
रिपोर्टर