अवैध मटका जुआ चलाने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 23, 2025
- 431 views
भिवंडी। नारपोली पुलिस ने साठेनगर में अवैध मटका जुआ संचालन के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई अशोक बाबासाहेब लोहे (पुलिस शिपाई) की शिकायत पर की गई। आरोपियों की पहचान सागर राजा शिंदे (उम्र 35 वर्ष) और मनोजकुमार पांडुरंग यादव (उम्र 46 वर्ष) के रूप में हुई है। सागर शिंदे अप्पाभाऊ साठेनगर, भिवंडी का निवासी है, जबकि मनोज यादव गायत्रीनगर नगर, अंजुरफाटा व पंकज पांडूरंग ढेले साठेनगर का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रोहित किराणा स्टोर्स के पास, नारपोली क्षेत्र में मटका जुए का संचालन कर रहे थे। पुलिस को मौके से 3,450 नकद, मटका पर्चियां, और पावती पुस्तिका बरामद हुई। यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी लोकलुभावन मटका जुआ खेलने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआर कलम की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच पुलिस नाइक जाधव द्वारा की जा रही है।mool


रिपोर्टर