दो लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 04, 2025
- 571 views
भिवंडी। भिवंडी शहर के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में एक बार फिर दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का एक मामला दर्ज किया है। टोरेंट पाॅवर कंपनी के सहा. व्यवस्थापक जितेन भगवानजी भाई बरय्या ने शिकायत दर्ज कराया है कि नागांव - 2 गैबीनगर रोड़ स्थित सलाम अपार्टमेंट के रहने वाले शहाबुद्दीन हसन शेख और अली असगर अब्दुल रहमान अंसारी ने 23 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर के बीच अपने आर्थिक लाभ के लिए टॉरेंट पावर कंपनी के डीपी और मीटर बाॅक्स से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली जोड़कर 7526 यूनिट बिजली का उपयोग किया। इसकी कुल कीमत 1,70,095.18 बताई गई है। शांतिनगर पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 के कलम 135 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक घोलप कर रहे है।


रिपोर्टर