पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने की बूथ समीक्षा

जौनपुर ॥ केराकत भाजपा पूर्व विधायक दिनेश चौधरी लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के विधानसभा केराकत अंतर्गत मंडल केराकत के ग्रामसभा ऊदयचंदपुर में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ,प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर के बूथों की समीक्षा करते हुए सरकार द्वारा संचालित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने का आग्रह किया| 


उक्त अवसर पर खंड विकास अधिकारी केराकत,किसान मोर्चा के जिलामहामंत्री सुदर्शन सिंह,मंडल अध्यक्ष मुफ्तिगंज  रणजीत सिंह  सदानंद राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट