
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जौनपुर दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर
- अच्छेलाल राजभर, संवाददाता जौनपुर
- Dec 12, 2021
- 498 views
जौनपुर ॥ डोभी प्राप्त समाचार के अनुसार चन्दवक डोभी ब्लॉक में मुख्य अतिथि केराकत विधानसभा के विधायक दिनेश चौधरी के सानिध्य में दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला के नेतृत्व में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन, बैसाखी आदि उपकरणों का वितरण किया गया उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजन अति प्रसन्न दिखे l
वितरण समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख केडी सिंह , खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि आरडी चौधरी विधायक मिडिया प्रभारी गौतम मिश्र गोलू जिला पंचायत सदस्य उषा किरण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू पिन्टू सिंह मंडल अध्यक्ष संजय सिंह अच्छेलाल राजभर जिला कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा राकेश चौहान बबलू प्रधान मौजूद रहे।
रिपोर्टर