मां श्री यक्षिणी भवानी मंदिर में बड़ी चोरी, माता का मुकुट और सोने-चांदी के श्रृंगार आभूषण ले उड़े चोर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 22, 2026
- 61 views
रोहतास ।जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध मां श्री यक्षिणी भवानी मंदिर भलुनी धाम मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से माता रानी का मुकुट तथा सोने-चांदी के कीमती दर्जनों श्रृंगार हनुमान जी का सोने का आंख,बाघ का आंख माता रानी का छः चरण पादुका सामग्री चोरी कर लेकर भाग गए। मौके पर डीएसपी सिंधु शेखर एवं एसडीएम दिलीप कुमार बिक्रमगंज मौके पर पहुंचे एवं जांच पड़ताल जारी कर दिए हैं।धार्मिक स्थल पर चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लगातार चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
सवाल यह है कि आखिर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कब मजबूत होगी और चोरों पर कब लगाम लगेगी?


रिपोर्टर