करगहर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, शकील अंसारी की मौत, बादल और आर्यन पासवान गंभीर रूप से घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 23, 2026
- 8 views
रोहतास।जिले के करगहर में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान घोरडिहा निवासी शकील अंसारी के रूप में हुई है।
वहीं, घायलों की पहचान बादल कुमार पासवान और आर्यन पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सासाराम मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


रिपोर्टर