रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41.5 Kg अवैध गांजा जैसा पदार्थ के साथ तस्कर गिरोह के 03 गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे


 डेहरी रोहतास। आरक्षी अधीक्षक श्री राज ने बताए की गुप्त सूचना सूचना के आधार पर रोहतास पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की गई है।दावथ थाना अन्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी के क्रम में मालियाबाग चौक बस स्टैंड से 03 व्यक्तियों को अवैध 41.5 Kg गांजा जैसा पदार्थ के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम -

*1.* मिट्ठू गोस्वामी, पे०- महेंद्र गोस्वामी, सा०- मसाढ़, थाना- उदवंतनगर

*2.* विकास साह, पे०- छोटू साह, सा०- गुंडी सरैया, थाना- कृष्णागढ़

*3.* प्रिंस कुमार, पे०- लालबाबू गोस्वामी, सा०- मटुकपुर, थाना- बड़हरा

सभी जिला- भोजपुर


बरामद सामान -

41.5 Kg अवैध गांजा जैसा पदार्थ


गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट