पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी राम के निधन की खबर सुन लोग स्तब्ध।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 18, 2026
- 8 views
संवाददाता
पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।चेनारी विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी राम के निधन की खबर सुनकर राज्य महादलित आयोग के सदस्य व राष्ट्रीय वंचित दलित समाज अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन राम (पत्रकार) आश्चर्यचकित रह गए।
उक्त नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्याम बिहारी राम धरातल से जुड़े व्यक्ति थे, जिनके निधन से समाज के दबे-कुचले वर्गों में काफी शोक व्याप्त है।
मोहन राम ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्याम बिहारी राम बचपन के मित्र रहे। स्वर्गीय श्याम बिहारी राम के विधायक बनने के पूर्व काफी समय हम दोनों का साथ बीता।
वहीं दूसरी तरफ श्री तूफानी राम ने कहा कि स्वर्गीय श्याम बिहारी राम एक नेक दिल इंसान थे, जो मधुर भाषी एवं काफी मिलनसार व्यक्ति थे। इनके निधन से जदयू को काफी नुकसान पहुंचा है।
श्री तूफानी राम एवं मोहन राम ने स्वर्गीय श्याम बिहारी राम की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को साहस व धैर्य रखने हेतु ईश्वर से कामना की है शोक व्यक्त करने वाले में अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय हरेंद्र मिश्रा ओमकार पांडे अधिवक्ता सुधीर तिवारी मुन्ना पांडे मुनमुन पांडे जितेंद्र पांडे इत्यादि।


रिपोर्टर