बदहाली के कगार पर कर्मनाशा का ऐतिहासिक पोखर, आस्था के केंद्र में बह रहा घरों का गंदी नाली
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 15, 2026
- 1 views
सहायक संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
रामगढ(कैमूर)--- विधानसभा के कर्मनाशा में कभी छठ महापर्व और लक्ष्मी पूजा की रौनक से गुलजार रहने वाला कर्मनाशा का ऐतिहासिक पोखरा आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय लोगों की अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह पवित्र जलाशय अब एक गंदी नाली में तब्दील हो चुका है।
आस्था और मंदिर की पवित्रता पर संकट
यह ऐतिहासिक पोखरा प्राचीन शिव मंदिर के ठीक बगल में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं और स्थानीय संस्कृति से जुड़े इस तालाब में कभी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते थे और व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देते थे। लेकिन आज स्थिति यह है कि आसपास के घरों का गंदा और नाली का पानी सीधे इसी पोखरे में गिराया जा रहा है। मंदिर के ठीक सटे होने के कारण इस गंदगी और दुर्गंध से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।
जल संचयन और पर्यावरण को नुकसान
एक तरफ जहां सरकार जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पुराने तालाबों और पोखरों के जीर्णोद्धार के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं कर्मनाशा का यह पोखरा सिस्टम की लापरवाही की पोल खोल रहा है। लगातार गंदा पानी गिरने और कचरा फेंके जाने से पोखरे का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। जल प्रदूषित होने के साथ-साथ आसपास के इलाके में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।


रिपोर्टर