गोली चलने से राहगीर घायल


रोहतास। जिले के विक्रमगंज में बुधवार को समय करीब 16:30 बजे बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नासरीगंज रोड बस स्टैंड पर दो पक्षों के बीच वाहन सटने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के क्रम में गोलीबारी की घटना घटित हुई, जिसमें वहां से गुजर रहे एक राहगीर धर्मेंद्र प्रजापति, पिता–जय गोविंद प्रजापति, ग्राम–अंधार कर्मा, थाना– सूर्यपुरा, जिला–रोहतास को गोली लग गई, जिससे वे जख्मी हो गए।*

*घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज हेतु करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।*

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट