दशहरा का मेला देखकर लौट रहे दंपती की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौके पर मौत; पति गंभीर

संवाददाता पिन्टू कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)--- बाजार के समीप दशहरा का मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुड़ारी गांव निवासी अंजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति मिथुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार उनका छोटा बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, अंजू यादव अपने पति मिथुन यादव और छोटे बच्चे के साथ बाइक से दशहरा का मेला देखने गए थे। मेला देखकर तीनों बाइक से अपने घर कुङारी लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गावती बाजार के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि अंजू यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मिथुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मिथुन यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई ह

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट