छठ के बाद लौटती भीड़ को लेकर आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने चलाया जागरूकता अभियान, यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 17, 2026
- 16 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।छठ पर्व के बाद लौटती भीड़ के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के द्वारा स्टेशन पर यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान प्रभारी निरीक्षक राज किशोर कच्छवाहा के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, आरक्षी सतीश कुमार, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी सत्यप्रकाश यादव सहित सभी आरपीएफ जवान शामिल थे। ट्रेनों के आगमन पर यात्रियों को जागरूक किया गया।
यात्रियों को इन बातों के लिए किया गया जागरूक
क)* एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पैदल गामी पुल (FOB) का प्रयोग करें, रेल लाइन पार न करें।
ख)* बिना किसी उचित / पर्याप्त कारण के चैन पुलिंग न करें।
ग)* यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ (सिलेंडर, स्टोव, डीजल इत्यादि) वहन न करें।
घ)* ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी न लें या रील न बनाएं।
ङ)* किसी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर *139* का उपयोग कर
च)* यात्रा के दौरान किसी भी अनजान / अपरिचित व्यक्तियों से मेल-जोल न बढ़ाएं तथा उनके द्वारा दिया गया किसी भी तरह का खाद्य-पेय पदार्थ मिल-बांटकर न खाएं।
छ)* ट्रेन में चढ़ने / उतरते समय एवं यात्रा के क्रम में पर्स, लेडीज पर्स, मोबाइल एवं कीमती सामानों का विशेष ध्यान रखें।
ज)* रेल यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें।
झ)* रेलगाड़ी पर पत्थरबाजी न करें।
ञ)* ट्रेन के पायदान पर यात्रा न करें।
*ट)* चलती गाड़ी में न चढ़ें एवं न उतरें।


रिपोर्टर