रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता - शिवसागर टोल पर XUV-300 से 66.50 लाख अवैध कैश बरामद, 3 गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 01, 2026
- 5 views
रोहतास ।पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर" के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरक्षी अधीक्षक श्री राज ने बताया कि
दिनांक 31-10-2026 को समय करीब 08:15 बजे रात्रि में थानाध्यक्ष शिवसागर को सूचना प्राप्त हुई कि वाराणसी की तरफ से काले रंग की XUV-300 कार जिसका रजि० नं० BR-24AL-9617 है, में भारी मात्रा में अवैध कैश लेकर कोलकाता की ओर जा रही है।
थानाध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को देकर दंडाधिकारी की नियुक्ति हेतु अनुरोध किया गया। तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 सासाराम के नेतृत्व में एक दंडाधिकारी के साथ विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NH-19 पर स्थित शिवसागर टोल टैक्स पर वाराणसी की तरफ से आने वाली वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 09:05 बजे रात्रि में वाराणसी की तरफ से काले रंग की XUV-300 कार जिसका रजि० नं० BR-24AL-9617 आते हुए दिखाई दी, जिसे पुलिस पदाधिकारी द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो उक्त वाहन के चालक द्वारा वाहन को घुमाकर भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया।
*तलाशी में बरामदगी:*
दंडाधिकारी के समक्ष उक्त वाहन की विधिवत तलाशी की गई तो उक्त वाहन के अंदर चालक के साथ दो महिला बैठी हुई थी। महिला पुलिस अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछा गया तो तीनों ने अपना-अपना नाम क्रमशः -
*01- ज्योति कुमारी उम्र करीब 30 वर्ष पति चन्दन कुमार*
*02- पूनम कुमारी उम्र करीब 34 वर्ष पति परमानन्द सोनी*
*03- चन्दन कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पिता गोपाल प्रसाद*
*तीनों सा० नवरतन बाजार सासाराम, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास बताया।*
विधिवत तलाशी में -
- चालक चन्दन कुमार के सीट के बगल में रखे झोला से *कुल 4,50,000 /- (चार लाख पचास हजार रुपया)*
- पूनम देवी के बदन में छुपाकर रखे *कुल 36,00,000 /- (छत्तीस लाख रुपया)*
- ज्योति कुमारी के बदन में छुपाकर रखे *कुल 26,00,000 /- (छब्बीस लाख रुपया)*
इस प्रकार तीनों व्यक्तियों के पास से *कुल 66,50,000 /- (छियासठ लाख पचास हजार रुपया)* कैश बरामद किया गया।
बरामद कैश के संबंध में वैध कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया।
इसकी सूचना आयकर विभाग के पदाधिकारी को दिया गया एवं थानाध्यक्ष द्वारा इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
*बरामद सामानों की सूची:*
01- कुल 66,50,000 /- कैश
02- काले रंग का XUV-300 कार जिसका रजि० नं० BR-24AL-9617
03- दो मोबाइल
*छापामारी दल में शामिल सदस्य:*
01- पु०नि० रितेश कुमार, थानाध्यक्ष शिवसागर
02- पु०अ०नि० सतीश कुमार
03- पु०अ०नि० विनोद कुमार यादव
04- पु०अ०नि० जया भारती
05- पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार
06- शिवसागर थाना रिजर्व गार्ड


रिपोर्टर