परसिया महायज्ञ में सम्मिलित महानुभावों के चित्रण पर लगी राजनीतिक आरोप, मुख्यमंत्री के आगमन पर आम जनता परेशान

वैकल्पिक मार्गों पर लगा लंबा जाम, वीआईपी व्यवस्था और खर्च पर उठे सवाल

प्रशासन की मुस्तैदी श्रद्धालु प्रसाद से रह गये वंचित 

अखिल भारतीय समाचार टीम 

कैमूर---- जिला के भभुआं प्रखंड के परसिया गांव में आयोजित 251 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन के दौरान आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको बताते चलें कि श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित महायज्ञ में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, यातायात डायवर्सन


के कारण वैकल्पिक रास्तों पर लंबा जाम लग गया और आधे घंटे की दूरी तय करने की जगह दो-दो घंटे तक समय गंवाना पड़ा। मुख्यमंत्री के आगमन पर धर्मार्थ कार्य में भी अलग मंच बनाए जाने सहित मुख्यमंत्री के साथ ही सम्मिलित महानुभावों की चित्रण को लेकर भी सवाल उठे। कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि धार्मिक आयोजन का स्वरूप राजनीतिक मंच जैसा नजर आया,मंच पर उपस्थित लोगों द्वारा साथ साथ समीप होने की पराकाष्ठा दिखाने में विधान परिषद संतोष कुमार सिंह घायल होने से बचें। 


मुख्यमंत्री के साथ सांसद मनोज तिवारी, मोहनियां विधायक संगीता कुमारी, भभुआं विधायक भरत बिंद, चैनपुर विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान तथा विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


वही लोगों की सवाल है की मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर आगमन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर हुए खर्च किसकी जेब से भरा जाएगा। स्थानीय लोगों का सवाल है कि वीआईपी सुरक्षा के साथ आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। वही पूर्णाहुति के अवसर पर प्रसाद ग्रहण करने आए जीयर स्वामी जी महाराज के करीबी भक्तों द्वारा भी राजनैतिक परिदृश्य को देख अफसोस व्यक्त किया गया। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने कहा हम सब ने जहां कहीं भी महाराज जी के सानिध्य में यज्ञ हुआ बढ़ चढ़ कर का भाग लिया। पर ऐसे राजनीतिक परिदृश्य व प्रशासन की सख्ती देख स्थल तक न पहुंचने के कारण इस बार प्रसाद से भी वंचित रह गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट