पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च विद्यालय भीमकरूप में डांडिया-गरबा उत्सव, छात्राओं ने बिखेरी अनुपम छटा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 24, 2026
- 22 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च विद्यालय भीमकरूप के प्रांगण में भव्य डांडिया-गरबा उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और माँ जगदंबा की वंदना के साथ किया गया।
गुजराती-राजस्थानी परिधानों में सजी छात्राओं ने ढोल की थाप और लोकगीतों की धुन पर लयबद्ध गरबा-डांडिया प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा और संस्कृति से जोड़ते हैं। अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति और वेशभूषा के लिए छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।


रिपोर्टर