सासाराम में टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 20, 2026
- 5 views
रोहतास।दरिगांव थाना क्षेत्र में काजल होटल के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चुंचुड़ा थाना क्षेत्र के साको मोड़ निवासी अमरदास के 40 वर्षीय पुत्र मंटू दास के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान बैंडेल निवासी दीपक राय चौधरी के 46 वर्षीय पुत्र देवदूलन राय चौधरी के रूप में हुई है। दोनों प्रेमनगर से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।


रिपोर्टर