हरनाथपुर में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि महोत्सव, 1984 से चली आ रही है मां दुर्गा की पूजा की परंपरा

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, हरनाथपुर के तत्वावधान में इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई आपको बता दें कि हरनाथपुर में वर्ष 1984 से लगातार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती आ रही है। पूर्वजों द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को आज भी ग्रामीण श्रद्धा और भक्ति के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को संरक्षित रखते हुए इस वर्ष भी नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की इस आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही समिति के अध्यक्ष अमन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, सचिव पुतुल बाबा, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, संचालक नीरज सिंह राठौर, महामंत्री सूरज शर्मा सहित शशिकांत पाण्डेय, घनजीत यादव, मनीष शर्मा, प्रभाकर बाबू, राधेश्याम शर्मा, मोहन, चंदन साह, उपेंद्र रजक, दुर्गेश शर्मा, सुमित श्रीवास्तव उर्फ राजा, अमरनाथ शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया कुल मिलाकर हरनाथपुर में नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा के रंग में सराबोर नजर आया, जहां लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट