नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर बढ़ाया कदम, बाजार में लगाए गए हरे और नीले कूड़ेदान


रोहतास।शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सासाराम नगर निगम की ओर से पहल की जा रही है। इसी क्रम में शहर के नवतन बाजार, तुर्रा गंज क्षेत्र में हरे और नीले रंग के कूड़ेदान लगाए गए हैं, ताकि लोग कचरे को निर्धारित स्थान पर डाल सकें और बाजार में साफ-सफाई बनी रहे।

नगर निगम की इस पहल से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को कचरा निस्तारण में सुविधा मिलेगी। हरे और नीले कूड़ेदानों के माध्यम से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि, शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए केवल कूड़ेदान लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता और नियमित कचरा उठाव भी जरूरी है। लोगों से अपील है कि वे सड़क पर कचरा न फेंकें और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

स्वच्छ सासाराम, सुंदर सासाराम बनाने में नागरिकों की भागीदारी अहम है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट