पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत गांव में पसरा मातम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 18, 2026
- 17 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर--- जिले के नदोखर गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान गांव निवासी दीपक शर्मा की तीन वर्षीय पुत्री दिव्यांशी कुमारी के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 8 बजे दिव्यांशी गांव में दुर्गा पंडाल के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह पास स्थित पोखरे में चली गई और गहरे पानी में डूब गई बच्ची के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने पोखरे में खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। दिव्यांशी दो बहनों में छोटी थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां लक्ष्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, सूचना मिलने के बाद मोहनिया पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया


रिपोर्टर