विधि-व्यवस्था बिगाड़ने पर अकोढ़ीगोला पुलिस सख्त, 3 पर निरोधात्मक कार्रवाई, 1 गिरफ्तार

संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट 


डेहरी रोहतास।थाना क्षेत्र में शांति भंग करने और विधि-व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि भैरो विगहा के धनजी सिंह और बांक गांव के विधांचल भगत व शिव कुमार पासवान के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, डेहरी न्यायालय में भेजा जा रहा है।

वहीं अलग मामले में कांड संख्या 316/26 के अभियुक्त भैरो विगहा निवासी 56 वर्षीय विनोद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए हुड़दंग करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट