RPF की मानवता: ट्रैक किनारे घायल मिले युवक को अस्पताल पहुंचाया, बचाई जान

 संवाददाता पारसनाथ दुबे की रिपोर्ट 

 डेहरी रोहतास। को ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर, डेहरी ऑन सोन से सूचना मिली कि किलोमीटर संख्या 551/26 पर सोननगर साइड रिवर्सिबल लाइन के बगल में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है, जिसे PWI स्टाफ ने उठाकर ट्रॉली पर रखा है।

सूचना मिलते ही सोननगर कैंपिंग ड्यूटी में तैनात आरक्षी कमल राज, आरक्षी आर.आर.के. सिंह और डेहरी स्टेशन पर तैनात प्रधान आरक्षी बी.के. सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल व्यक्ति के सिर, हाथ और पैर में चोट लगी थी।

आरपीएफ जवानों ने मानवता दिखाते हुए घायल को अनुमंडल अस्पताल, डेहरी ऑन सोन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया, जहां प्रधान आरक्षी बी.के. सिंह और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड राहुल कुमार सोनी द्वारा भर्ती कराया गया।

फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य है। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज कुमार, पिता अजय सोनी बताया, फिलहाल वह अधिक कुछ बता पाने में असमर्थ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट