कंबल वाले बाबा के दर्शनार्थियों की भीड़ स्टेशन पर उमड़ी, RPF की मुस्तैदी से व्यवस्था रही दुरुस्त
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 09, 2026
- 14 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी(रोहतास)।अनुमंडल अंतर्गत डेहरी ऑन सोन पिछले दो दिनों से कंबल वाले बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ डेहरी ऑन सोन - गढ़वा रेल खंड के स्टेशनों पर देखी जा रही है। भीड़ में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़ होने के बावजूद RPF जवान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात दिखें। RPF ने लाउडहेलर से लगातार अनाउंस कर दर्शनार्थियों को सचेत और सावधान किया तथा उन्हें सुरक्षित ट्रेनों में चढ़ाया और पास कराया।
RPF की तत्परता और अनुशासित व्यवस्था के कारण भीड़ नियंत्रित रही और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने भी RPF के निर्देशों का पालन किया और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर RPF लगातार निगरानी कर रही है।


रिपोर्टर