पुलिस केंद्र केंद्र में पुलिसकर्मियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 25, 2026
- 3 views
रोहता। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को पुलिस केंद्र, रोहतास में पुलिसकर्मियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन परिचालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस केंद्र के चालक, पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस दौरान वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन परिचालन करने की जानकारी दी गई।


रिपोर्टर