महिला से सोने की चेन छिनतई, दो बाइक सवारों पर आरोप


रोहतास।सासाराम शहर के काली स्थान स्थित रीगल पब्लिक स्कूल के सामने शनिवार सुबह एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, रौजा रोड नंबर-1, कंपनी सराय निवासी संगीता देवी, पति कृष्णकांत पांडेय, महावीर स्थान मंदिर से लौट रही थीं। इसी दौरान 19 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:45 बजे काली स्थान के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

बताया गया है कि छीनी गई चेन करीब 10 ग्राम की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना पीड़िता द्वारा सासाराम नगर थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट