आरक्षण सुधार समेत चार प्रमुख मांगों को लेकर Reform Reservation India की बैठक, आंदोलन के लिए समिति का गठन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 14, 2026
- 26 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
बिहार------- मुजफ्फरपुर दादर स्थित एक निजी विवाह भवन में रविवार को Reform Reservation India के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य वर्ग एवं ओबीसी समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और देश में आरक्षण व्यवस्था में सुधार सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में गरीबी के आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू करने, यूजीसी से संबंधित कानूनों की समीक्षा एवं वापसी, SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक संशोधन तथा देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने इन चारों प्रमुख मांगों को लेकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसके संयोजक के रूप में युवा नेता विकास कृष्ण उर्फ कवि जी को सर्वसम्मति से चुना गया।
समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ नेता सुखदेव ओझा जी एवं रघुनंदन प्रसाद उर्फ अमर भाई को मनोनीत किया गया।
आंदोलन को संगठित एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए कार्य समिति का भी गठन किया गया। इसमें मुख्य प्रवक्ता के रूप में अनय राज तथा कार्यालय सचिव के रूप में दीपक कुमार सिंह को दायित्व सौंपा गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सत्यम कुमार सिंह, भारतेंदु सिंह, नवीन ठाकुर, आलोक रंजन, अजय कुमार सिंह, केशव कुमार मिंटू, चंदन ठाकुर, अनमोल कुमार सिंह, अनमोल ठाकुर, अवनीश चौबे, रोहित ठाकुर, आनंद मोहन, रूपेश राजपूत, विकाश तिवारी, अमृतराज, शुभम सिंह, प्रेम शंकर सिंह, प्रोफेसर डॉ. एस.पी. सिंह, रिशु सिंह, गीता यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, सुधीर सिंह, अमित कुमार सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, अमित कुमार मोनू, अमित कुमार मुनमुन, गोलू झा, रूपेश पांडे एवं आदित्य राज को शामिल किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज में समान अवसर, समान शिक्षा और आर्थिक आधार पर न्यायपूर्ण व्यवस्था को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से जनजागरूकता एवं आंदोलन को मजबूत करना है। आने वाले दिनों में इन मांगों को लेकर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम एवं अभियान चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी।


रिपोर्टर