ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, आगे की कार्रवाई मे जुटी जीआरपी

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)------ स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर धनेछा रेलवे स्टेशन के पास रविवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोहनिया पहुंचाया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोट्सा गांव निवासी जुल्मी अजय राम की पुत्री अनु कुमारी अपने ननिहाल तिरोजपुर में रहती थी। रविवार को वह साइकिल से खड़सरा स्थित अपनी मौसी के घर जा रही थी। इसी दौरान धनेछा रेलवे स्टेशन के पास उत्तरी लेन में वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोहनिया ले गई। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट