नगर निकाय चुनाव में टीम डेहरीयंस की एंट्री, चुनिंदा वार्डों में उतारेगी प्रत्याशी


संवाददाता पारसनाथ दुबे।

 धवन रक्षाडेहरलस। शहर के सामाजिक संगठन टीम डेहरीयंस ने इस बार के नगर परिषद चुनाव में सीधे तौर पर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। संगठन की ओर से बताया गया कि इस बार नगर निकाय चुनाव में कुछ चुनिंदा वार्डों से टीम के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।


टीम डेहरीयंस अब तक डेहरी को जिला बनाओ अभियान, लोकसभा क्षेत्र की मांग और शहर के जनहित मुद्दों को लेकर सक्रिय रही है। अब संगठन ने वार्ड स्तर पर विकास कार्यों को नई दिशा देने के लिए यह निर्णय लिया है।


संगठन के सदस्यों ने बताया कि प्रत्याशियों का चयन पूरी तरह मेरिट, शिक्षा और समाजसेवा के आधार पर किया जाएगा। जात-पात और पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर साफ छवि वाले युवाओं को मौका दिया जाएगा। जल्द ही वार्डों के नाम और प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।


इस फैसले के बाद शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट