डीएम ने कोचस प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए रोहतास। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा कोचस प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने कोचस में निर्माणाधीन नये बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण कर नि
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 09, 2026
- 11 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा कोचस प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने कोचस में निर्माणाधीन नये बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बुडको के संबंधित अधिकारियों से बस स्टैंड निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने तथा कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश बुडको के अधिकारियों को दिया। जिला पदाधिकारी ने बस स्टैंड के समीप खाली पड़ी भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अंचलाधिकारी,कोचस को उक्त भूमि की मापी कराकर उसके समुचित एवं उपयोगी विकास की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सरकारी भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए जनहित से जुड़ी सुविधाओं के विकास की संभावनाओं का आकलन किया जाय,ताकि भविष्य में बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा कोचस स्थित प्रसिद्ध सूर्यमंदिर का भी भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पर्यटन की दृष्टि से स्थल के विकास की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत कोचस को सूर्यमंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंदिर परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया,जिससे शाम एवं रात्रि के समय लोग को सुविधा मिले और परिसर की सुरक्षा एवं सुंदरता भी बेहतर हो सके।


रिपोर्टर