सावन महोत्सव सह महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


रोहतास।जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में "सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह "समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा सत्यनारायण स्वामी,मनीष श्रीवास्तव,रविशंकर सिंह कुशवाहा,संतोष कुमार गुप्ता के संचालन में राज वाटिका वेदा, सासाराम में आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम सांसद मनोज राम,सासाराम विधायका स्नेहलता,जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी,जिला परिषद सदस्य रेशमा देवी के द्वारा समारोह का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समिति के द्वारा सभी महिलाओं को बुके,कलम, फूल माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए महिलाओं के द्वारा नृत्य,सावन गीत, म्यूजिकल चेयर डांस, सुई धागा, नींबू और चम्मच दौड़, सुई धागा दौड़ प्रतियोगिता तथा अन्य आकर्षक गेमों का भी आयोजन किया गया।इसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को समिति के तरफ से डायरी,अंगवस्त्र ,कलम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि यह समिति ऐसे कार्यक्रम को कराकर महिलाओं को समाज में भागीदारी के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करती हैं। महिलायें घर की चहारदीवारी को तोड़कर समाज में पुरुषों के बराबरी अपनी भूमिका निर्वहन कर रही है। जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा दशहरा में डांडिया, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिला सम्मान समारोह,रामनवमी में कन्या पूजन एवं भोजन कराकर उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित करना, छठ में निःशुल्क फल वितरण, जाड़े के दिनों में गरीबों के बीच कंबल वितरण तथा अन्य तरह के मानव कल्याणकारी कार्य किया जाता है। समारोह में एलआईसी एडवाइजर मधुमिता कुमारी, मधु कुमारी, संध्या सिंह, गुड़िया कुशवाहा, गीता पांडे, गायत्री देवी,ज्योति वर्मा, सीमा कुमारी, शांति देवी, सुनीता कुमारी, राजकुमारी,रत्नावली कुमारी ,श्वेता कुमारी, पूजा कुमारी, विनीता कुमारी, प्रियंका नंदिनी,रूबी कुमारी ,चंचला कुमारी, ,अनुराधा कुमारी, पायल कुमारी, सदफ प्रवीण ,चंद्रा देवी ,सुनीता कुमारी, आरती देवी, ज्योति कुमारी, मुन्नी कुमारी, प्रियंका कुमारी, नंदिनी कुमारी, अनिशा कुमारी, आरती देवी, सुरभी कुमारी, पीहू कुमारी ,ज्योति कुमारी ,निभा कुमारी ,राजकुमारी देवी, ज्योति देवी ,सविता देवी ,रेणु देवी ,सिंपल देवी, नीतू कुमारी, गायत्री देवी, इंदु कुमारी, शिवम कुमार आनवी कुमारी,अटल कुशवाहा ,सुधांशु कुशवाह, रंजीत कुशवाहा सुगंधा मेहता , रोहित मौर्या,मनीष कुशवाहा तथा शहील राजा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट