जलजमाव से परेशान खरेंदा पंचायत, मुखिया-उप मुखिया के स्थल निरीक्षण के बाद सफाई कार्य हुआ चालू

संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर, (कैमूर)--------  रामपुर प्रखंड के खरेंदा पंचायत अंतर्गत खरेंदा गांव में पिछले कई दिनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बरसात का पानी नाली में फंसने के कारण सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैल गई है।

समस्या को देखते हुए रविवार को खरेंदा पंचायत के मुखिया दीपक कुमार और उप मुखिया अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से खरेंदा गांव का स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ने नालियों की स्थिति देखी और मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों को तुरंत नाली की सफाई करने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद एक सप्ताह के अंदर शनिवार को सफाई कार्य चालू हो गया है सफाई कार्य चालू होने से ग्रामीणों में काफी खुशी है|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट