कैमूर में तीन पिकअप वाहनों से 27 मवेशी बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 20, 2026
- 25 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत मोहनियां थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पटना रोड स्थित दसौती नहर के पास पसपिपरा मोड़ से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादे गए 27 मवेशियों सहित तीनों वाहनों को जप्त किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो पशु तस्करों-
—मो0 इमामुद्दीन (पिता: मो0 सलीमुद्दीन) और अरमान कुरैशी (पिता: मनौअर कुरैशी), दोनों निवासी ग्राम बबुरा, थाना भभुआ, जिला कैमूर—को गिरफ्तार किया है। जप्त वाहनों और मवेशियों को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर