डीएम ने नीलामवाद पत्रवाद की समीक्षा बैठक किए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 11, 2026
- 8 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नीलामपत्रवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में लंबित एवं निष्पादित नीलामपत्रवाद मामलों की अद्यतन स्थिति, ऑनलाइन डाटा की प्रविष्टि, वसूली की प्रगति तथा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक नीलामपत्रवाद के नोडल पदाधिकारी मोहम्मद जफर हसन द्वारा जिले में संचालित नीलामपत्रवाद मामलों से संबंधित समेकित आंकड़े, लंबित मामलों की स्थिति, वसूली की प्रगति तथा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रमाण-पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके न्यायालय में लंबित/निष्पादित सभी नीलामपत्रवाद मामलों से संबंधित आवश्यक विवरण एवं अभिलेखों को निर्धारित ऑनलाइन प्रणाली में ससमय एवं त्रुटिरहित रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डाटा में मामले की वर्तमान स्थिति स्पष्ट रूप से परिलक्षित होनी चाहिए। लंबित, निष्पादित, वसूलीधीन तथा अन्य श्रेणी के मामलों का डाटा नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए, ताकि जिले में नीलामपत्रवाद मामलों की वास्तविक स्थिति की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में उपलब्ध अभिलेखों की जांच, संबंधित पक्षों को नियमानुसार नोटिस/सूचना, आपत्ति एवं सुनवाई की प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। अनावश्यक रूप से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निष्पादन योग्य मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन एवं देय राशि की वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए तथा मासिक स्तर पर लंबित मामलों, निष्पादित मामलों एवं वसूली की स्थिति का अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि नीलामपत्रवाद मामलों में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारी नियमों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने बैंक से जुड़े नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देशित किया रजिस्टर 9 एवं 10 को अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सेटलमेंट ऑफिसर सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं नीलामपत्रवाद से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर