169.10 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 11, 2026
- 6 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)----- थाना प्रशासन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आहार बिहार होटल के सामने एक XYLO वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर BR 03P 6846 की तलाशी ली गई। वाहन पर सवार दो व्यक्तियों को 169.10 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार रंजन (उम्र 40 वर्ष), पिता–बीरबल धोबी, तथा संजू देवी (उम्र 30 वर्ष), पति–शशिकांत, दोनो ग्राम–पढ़ौती, थाना–भगवानपुर, जिला–कैमूर के रूप में हुई है।
दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर