जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 08, 2026
- 2 views
रोहतास। जिला खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 संभवतः माह अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है । जिला विकास की अवधारणा को उद्देश्य तक पहुँचाने हेतु खेलों के क्षेत्र में सर्वागींण विकास करना अनिवार्य है,जिसमें शारीरिक शिक्षकों और शारीरिक शिक्षिकाओं तथा शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। इसी परिप्रेक्ष्य के तहत डेहरी अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड यथा-नौहट्टा,रोहतास,तिलौथू, डेहरी तथा अकोढ़ीगोला के सभी कोटि के विद्यालयों में पदस्थापित शारीरिक शिक्षकों का दो दिवसीय सेमिनार कार्यक्रम सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलौथू में संपन्न हो गया।। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने कहा कि शारीरिक शिक्षक केवल खेल नहीं सिखाते वे बच्चों में चरित्र,अनुशासन और मैदान में जोश भरने का कार्य भी करते है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में जिला खेल पदाधिकारी के अलावे शशि रंजन कुमार,श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव,लालबिहारी यादव तथा सत्येंद्र कुमार ने भी अहम भूमिका निभायी। मौके पर उच्च विद्यालय तिलौथू के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार,विंध्याचल कुमार,रामाश्रय प्रसाद,वीणा कुमारी,धर्मशीला कुमारी,सरस्वती कुमारी तथा राकेश रंजन वर्मा भी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर