डीएम ने पीएचसी नोखा का का किए निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 06, 2026
- 3 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नोखा का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्था एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाएं एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों की सुविधा और संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता, नियमित चिकित्सीय सेवाएं, पर्याप्त दवा भंडारण, आवश्यक जांच सुविधाओं की सतत उपलब्धता एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


रिपोर्टर