धान रोपाई जागरूकता अभियान चला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 05, 2026
- 10 views
रोहतास।कृषि प्रधान देश भारत की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में कृषि एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को बुद्ध मिशन स्कूल सासाराम के द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र जैसे मिश्रीपुर, अहाराव, दयालपुर, धनपुरवा में धान रोपनी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह के द्वारा किया गया ल l उन्होंने कहा कि कृषि जीविकोत्पार्जन का साधन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है l विद्यार्थियों को खेती किसानी से जोड़कर उनमें श्रम प्रकृति संरक्षण तथा किसानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है l अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने धान की रोपनी की वैज्ञानिक एवं पारंपरिक विधियों की जानकारी प्राप्त की l उन्होंने किसानों के साथ-साथ खेतों में जाकर धान की रोपनी प्रक्रिया निकट से देखा तथा स्वयं भी रोपनी का अनुभव प्राप्त किया l इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, समय पर रोपाई, जैविक खेती, संतुलित उर्वरक के बारे में समझा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जागरूकता रैली भी निकाली l इस मौके पर विद्यालय प्रचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थी केवल पुस्तक की ज्ञान तक सीमित नहीं रहें, बल्कि उन्हें व्यावहारिक शिक्षा सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है l किसानों ने भी विद्यालय की इस पहल को सहाराहन करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को खेती से जोड़ने का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन कमल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह एवं सभी विद्यार्थियों शिक्षकों तथा किसानों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में कृषि पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े हुए कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक श्री भगवान उपाध्याय, जयकुमार राम, कमलेश पासवान, बी एन वर्मा, के सी पांडे, सौरव कुमार, मनोज कुमार चौधरी, नित्यानंद उपाध्याय तथा शिक्षिका नेहा कुमारी, अल्कमर, पूजा कुमारी, प्रिया शर्मा, जेबा, अनिशा कुमारी, सबा परवीन, प्रियंका उपाध्याय तथा सीता जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा l


रिपोर्टर