सब्जी लदे टेंपो को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर; एक की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 05, 2026
- 14 views
रोहतास। जिले के कोटा गांव स्थित लक्ष्मण होटल के सामने हुआ हादसा, डिवाइडर व कट बंद होने से उल्टी लेन में चल रहे वाहन। एनएच-19 पर कोटा गांव स्थित लक्ष्मण होटल के सामने तेज रफ्तार पिकअप और सब्जी लदे टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। मृतक धनकाढ़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, 24 घंटे के भीतर फोरलेन पर यह दूसरी दुर्घटना है। बताया जा रहा है कि फोरलेन पर डिवाइडर और कट को बंद कर दिए जाने के कारण कई वाहन उल्टी लेन में चलने को मजबूर हैं। इसी क्रम में उल्टी लेन में चल रहा सब्जी लदा टेंपो तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया।


रिपोर्टर