1 अगस्त से 9 से 12 वर्ग के छात्रों को पढाई जायेगी कंप्यूटर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 31, 2026
- 6 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा के नेतृत्व में शुक्रवार को बिहार शिक्षा परियोजना के कार्यालय में सासाराम प्रखंड के सभी 25 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग रोहतास के द्वारा TECH PATHSHALA academic session 2026 - 2027 का प्रारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत
इन सभी विद्यालयों में 1 अगस्त से वर्ग 9 से वर्ग 12 तक के सभी बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान सिखाया जाएगा।
जिसका उद्देश्य है सभी बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान सीखना । कंप्यूटर का ज्ञान होने से सभी बच्चों को भविष्य में स्वरोजगार के प्रति भी सहायता मिलेगा। बैठक में उपस्थित थे - जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जय कुमार सिंह,BEP प्रभात कुमार, BEP हर्ष विजय वर्धन ,संत शिवानंद विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, तकिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक विरेन्द्र कुमार ,रामेश्वर गंज विद्यालय के प्रधानाध्यापक गजाली जी, गर्ल्स हाई स्कूल के शैलेंद्र कुमार, संजय मौर्य, सुषमा कुमारी ,संतोष कुमार, ओमप्रकाश सिंह, राजीव कुमार, ममता कुमारी,चंदन सिंह ,जयप्रकाश कुमार, नितीश कुमार ,देवेंद्र कुमार।


रिपोर्टर