शराब पीने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 29, 2026
- 42 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)----- थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में खजुरा निवासी दीपक कुमार पिता- रामप्रकाश राम, छाता निवासी डब्लू राम पिता- शंकर राम, छाता निवासी सतेंद्र शाह पिता- विरेन्द्र शाह, कृष्णकांत कुशवाहा पिता- विक्रम कुशवाहा, परसौनी निवासी शेषनाथ कुमार पिता- श्याम बिहारी, पिपरिया, थाना मोहनियां निवासी पिंटू पांडे पिता- कमला पांडेय तथा अटरिया निवासी अजय बिंद पिता- विजय बिंद शामिल हैं। सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


रिपोर्टर