18.78 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)------ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मरहिया मोड़ के पास एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR 45T 2839) पर सवार दो अभियुक्तों को 18.78 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि सिंह उर्फ अनुज सिंह (20 वर्ष), पिता बबलू सिंह एवं इरफान अंसारी उर्फ इरफान नाई (20 वर्ष), पिता निजामुद्दीन नाई, दोनों निवासी ग्राम बगाड़ी, थाना रामगढ़, जिला कैमूर के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट