राजकीय डिग्री कॉलेज शिवहर को मिला अनुभवी नेतृत्वः डॉ. अजय कुमार पुनः प्राचार्य नियुक्त, भाजपा युवा मोर्चा ने दी बधाई

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर--- राजकीय डिग्री कॉलेज में डॉ. अजय कुमार को पुनः प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदित्य कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में आदित्य कुमार ने कहा कि डॉ. अजय कुमार की पुनर्नियुक्ति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासनप्रियता, दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान है।


उन्होंने बताया कि अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान डॉ. अजय कुमार ने महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शिता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए थे। उनके इन कार्यों की सराहना शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और जिले के प्रबुद्ध लोगों ने की थी।

आदित्य कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अजय कुमार के अनुभव और नेतृत्व में महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नवाचार, शोध एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत करेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट