रिमझिम वाटर पार्क में रालोमो के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 17, 2026
- 108 views
बूथ-स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
रोहतास। जिले के सासाराम नेशनल हाईवे पर स्थित कंचनपुर गाँव के रिमझिम वाटर पार्क में आयोजित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सभी प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों,पंचायत अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों तथा पार्टी के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की जो सबसे छोटी इकाई का कार्यकर्ता होता है,वह पंचायत व बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। अगर कहें तो पंचायत अध्यक्ष पार्टी का रीढ़ होता है,जिससे पार्टी सशक्त और मजबूत बनती है। अगर धरातल पर ही पार्टी की मजबूती न हो तो उस पार्टी का कोई मतलब नहीं होता। उन्होंने पार्टी के सदस्यों को आपस में भाईचारा बनाकर रहने की सलाह दी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे देश में जिस तरह से राष्ट्रीय लोक मोर्चा में पारिवारिक संबंध है ऐसा किसी भी पार्टी में देखने को नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी की छवि को मजबूत करने में किसी का श्रेय होता है तो वह पंचायत और प्रखंड अध्यक्ष का ही होता है। कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा दिनारा के विधायक आलोक सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होता है। उसे अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्त्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ- स्तर तक काम करें,ताकि एक सशक्त संगठन बने। कार्यक्रम में आये अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बारी-बारी से पंचायत अध्यक्षों की भी राय ली। पूरे कार्यक्रम का संचालन रालोमो के जिलाध्यक्ष कपिल कुमार कुशवाहा ने की। कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पार्टी के सम्मानित सदस्य झुन्ना सिंह,ईश्वरचंद कुशवाहा,राम परीखा सिंह,विशाल सिंह,वैजयंती पासवान,संतोषी देवी,शांति देवी,विनय कुमार, बनारसी कुशवाहा,अखिलेश कुमार सिंह तथा बिंदेलाल सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर