मोहनियां में नेक्सन कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 03, 2026
- 41 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक नेक्सन कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया है तथा फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध नेक्सन कार आती दिखाई दी पुलिसकर्मियों ने जब वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोक दी और मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। चालक की इस हरकत से पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद वाहन की गहन तलाशी ली गई तलाशी के दौरान नेक्सन कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई-
पुलिस ने तत्काल शराब और वाहन को अपने कब्जे में लेकर मोहनिया थाना पहुंचाया। बरामद शराब की मात्रा, ब्रांड और बाजार मूल्य का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शराब की खेप किसी बड़े नेटवर्क के जरिए बिहार में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शराब तस्कर काफी शातिर तरीके से तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है गुप्त सूचना के आधार पर पटना मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया था। जांच के दौरान एक संदिग्ध नेक्सन कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार तस्कर की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार बिहार में शराब पहुंचाने के लिए नए रास्ते और नए तरीके अपना रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा मोहनिया थाना पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है।


रिपोर्टर